UPSC Practice Questions

  • Q. भारत में मानव विकास आर्थिक विकास के साथ कदमताल करने में विफल क्यों हुआ? ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
  • Q. भारत में प्राकृतिक वनस्पति की विविधता के लिये उत्तरदायी कारकों को पहचानिये और उनकी विवेचना कीजिये। भारत के वर्षा-वन क्षेत्रों में वन्यजीव अभयारण्यों के महत्त्व का आकलन कीजिये। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
  • Q. भारत में औपनिवेशिक शासन ने आदिवासियों को कैसे प्रभावित किया और औपनिवेशिक उत्पीड़न के प्रति आदिवासी प्रतिक्रिया क्या थी? ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
  • Q. भारत की लंबी तटरेखीय संसाधन क्षमताओं पर टिप्पणी कीजिये और इन क्षेत्रों में प्राकृतिक खतरे की तैयारी की स्थिति पर प्रकाश डालिये। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
  • Q. सल्तनत काल के दौरान किये गए बड़े तकनीकी बदलाव क्या थे? उन तकनीकी बदलावों ने भारतीय समाज को कैसे प्रभावित किया था? ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
  • Q. वैदिक समाज और धर्म की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं? क्या आप सोचते हैं कि उनमें से कुछ विशेषताएँ भारतीय समाज में अभी भी प्रचलित हैं? (250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
  • Q. भारतीय समाज में नवयुवतियों में आत्महत्या क्यों बढ़ रही है? स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
  • Q. बच्चे को दुलारने की जगह अब मोबाइल फोन ने ले ली है। बच्चों के समाजीकरण पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
  • Q. बच्चे को दुलारने की जगह अब मोबाइल फोन ने ले ली है। बच्चों के समाजीकरण पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
  • Q. क्या आप सोचते हैं कि, आधुनिक भारत में विवाह एक संस्कार के रूप में अपना मूल्य खोता जा रहा है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये, यूपीएससी मुख्य परीक्षा- 2023)
  • Q. दक्षिण-पश्चिम मानसून भोजपुर क्षेत्र में ‘पुरवैया’ (पूर्वी) क्यों कहलाता है? इस दिशापरक मौसमी पवन प्रणाली ने क्षेत्र के सांस्कृतिक लोकाचार को कैसे प्रभावित किया है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये, यूपीएससी मुख्य परीक्षा- 2023)
  • Q. आज विश्व ताज़े जल के संसाधनों की उपलब्धता और पहुँच के संकट से क्यों जूझ रहा है?
  • Q. प्राचीन भारत के विकास की दिशा में भौगोलिक कारकों की भूमिका को स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
  • Q. महात्मा गांधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर में शिक्षा और राष्ट्रवाद के प्रति सोच में क्या अंतर था? (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
  • Q. सामाजिक एकता और देश के समग्र विकास पर सांप्रदायिकता की चुनौतियों और निहितार्थों का विश्लेषण करते हुए सांप्रदायिकता से निपटने में राज्य की नीतियों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
  • Q. भारत जैसे विकासशील देशों के संदर्भ में वैश्वीकरण के प्रभावों की जाँच कीजिये और चर्चा कीजिये कि भारत तेज़ी से वैश्वीकृत हो रही दुनिया में आर्थिक विकास तथा अपनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान की सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे बना सकता है? (250 शब्द)
  • Q. भारत में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों द्वारा सामना की जाने वाली प्रमुख चुनौतियों और संबंधित मुद्दों का परीक्षण कीजिये जिसमें सामाजिक कलंक, भेदभाव और कानूनी मान्यता की अनुपस्थिति की भूमिका पर ज़ोर दिया गया है। (250 शब्द)
  • Q. जाति व्यवस्था भारतीय समाज की एक अनूठी विशेषता रही है। भारत में जाति जनगणना जातियों के उत्पीड़न और सीमांतीकरण के सदियों पुराने संकट का समाधान कैसे करेगी? व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
  • Q. इज़राइल-फिलिस्तीन संघर्ष के मुद्दे को प्रथम और द्वितीय दोनों विश्व युद्धों के लिये उत्तरदायी ठहराया जा सकता है। विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
  • Q. 18वीं और 19वीं शताब्दी में यूरोप के औद्योगीकरण में योगदान देने वाले कारकों पर चर्चा कीजिये। इस अवधि के दौरान औद्योगीकरण ने यूरोपीय समाज को किस प्रकार प्रभावित किया? (250 शब्द)

Uploading Soon.....

Uploading Soon.....

Uploading Soon.....

Uploading Soon.....