UPSC Syllabus

UPSC एग्जाम पैटर्न

आपको UPSC एग्जाम के पैटर्न के बारे में जानना चाहिए। ये आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी के आधार पर आप परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। यूपीएससी की परीक्षा आपको तीन भागों में देनी होगी। जैसे कि:

  • प्रारंभिक (Prelims Exam)
  • मुख्य (Mains Exam)
  • साक्षात्कार (Interview)

UPSC प्रारंभिक परीक्षा पेपर-1 सिलेबस

राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय दोनों के वर्तमान महत्वपूर्ण घटनाएं। भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के बारे में पूरी जानकारी। भारतीय और विश्व भूगोल-भौतिक, सामाजिक ज्ञान के साथ भारत और विश्व का आर्थिक भूगोल की महत्वपूर्ण जानकारी। भारतीय राजनीति और शासन-संविधान और राजनीतिक व्यवस्था की जानकारी। भारतीय पंचायती राज, सार्वजनिक नीति आर्थिक और सामाजिक विकास की योजना, गरीबी, समावेश और जनसांख्यिकी के साथ सामाजिक क्षेत्र की पहल। Environmental Ecology, Biodiversity, Climate and General Science इस सभी के अलावा भी अन्य मुद्दे

प्रारंभिक परीक्षा पेपर-2 सिलेबस (CSAT)

इस एग्जाम के पेपर-2 में minimum qualifying marks 33% होता है।

  • बात-चित करने का तरीका (Communication Skills)
  • Logical reasoning और Analytical Skills
  • Decision Making and Problem Solving
  • सामान्य मानसिक क्षमता (General Mental Ability)

मेंस परीक्षा सिलेबस (UPSC Mains Syllabus)

पेपर A भारतीय भाषा

UPSC की परीक्षा में सफल होने के लिए अनिवार्य पहलु हैं। जैसे कि भारतीय भाषा की समझ होनी चाहिए। और एग्जाम में प्रश्नों का उत्तर देते समय इन विषय पर खास ध्यान दें। जैसे कि:

  • पैसेज की आपको अच्छी समझ होनी चाहिए।
  • सवालों का जवाब सटीक तौर पर दें
  • शब्दावली (Vocabulary) पर ध्यान दें
  • ज्यादा बड़ा निबंध न लिखे, उसकी जगह छोटे निबंध लिखें
  • अंग्रेजी से भारतीय भाषा में अनुवाद करें और भारतीय भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद करें
पेपर B अंग्रेजी भाषा
  • आपको इस पेपर में भी पैसेज की समझ होनी चाहिए
  • सटीक लेख लिखें
  • शब्दावली
  • निबंध को अपने आधार पर लिखें

पेपर-1 (250 अंक)

निबंध को अपने आधार पर लिखें

UPSC में आपको कई विषयों पर निबंध लिखने होंगे। इसलिए आपको सभी क्षेत्रों की उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।

पेपर-2 (250 अंक)

सामान्य अध्ययन-1

सामान्य अध्ययन-1 में भारतीय विरासत और संस्कृति से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही विश्व और समाज का इतिहास और भूगोल से भी कई सवाल किए जाएंगे। जैसे कि:

  • भारतीय समाज के बारे में (Indian Society)
  • भारतीय विरासत के बारे में (Country’s Heritage)
  • आधुनिक भारतीय इतिहास के प्रश्न (History of Modern India)
  • विश्व इतिहास से जुड़े प्रश्न (History of World)
  • भूगोल की जानकारी (Geography)

पेपर-3 (250 अंक)

सामान्य अध्ययन-2
  • भारतीय संविधान के प्रश्न (Indian Constitution)
  • सामाजिक न्याय से जुड़ी जानकारी (Social Justice)
  • भारतीय शासन की समझ (Indian Rule)
  • अंतर्राष्ट्रीय संबंध का ज्ञान (Foreign Relation)
  • भारतीय राजव्यवस्था का ज्ञान (Indian Polity)

पेपर-4 (250 अंक)

सामान्य अध्ययन-3
  • भारतीय अर्थव्यवस्था की पूरी जानकारी (Indian Economy)
  • विज्ञान और तकनीक से जुड़े सवाल (Science & Technology)
  • पर्यावरण और जैव विविधता के प्रश्न (Environment & Biodiversity)
  • आपदा प्रबंधन की उच्च कौशल (Disaster Management)
  • सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (Security)

पेपर-5 (500 अंक)

सामान्य अध्ययन-4
  • मानव इंटर फ़ेस (Ethics and Human Interface)
  • मनोवृत्ति के प्रकार (Attitude)
  • योग्यता के प्रकार (Ability)
  • भावनात्मक बुद्धि (Emotional Intelligence)
  • सार्वजनिक,सिविल सेवा और लोक प्रशासन में एथिक्स (Public Values)
  • शासन में संभावना के योग्य (Potential in Governance)

पेपर-6 और 7 (500 अंक)

इसमें आपको कुछ विषयों में से कोई भी ऑप्शनल सब्जेक्ट का चयन करना होगा।